कांग्रेस MLA ने कमलनाथ पर फोड़ा उपचुनाव में हार का ठीकरा, बोले- दिग्विजय की अनदेखी भारी पड़ी

12/14/2020 6:45:52 PM

श्योपुर: उपचुनाव में हार के बाद से कांग्रेस में अंतर्कलह खुलकर सामने आने लगी है। इसी बीच श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पार्टी पर सीधे सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर उपचुनाव में दिग्विजय सिंह को बाहर नहीं किया गया होता तो कांग्रेस की ऐसी हार न होती।  

PunjabKesari, Madhya Pradesh, by-elections, Congress, BJP, Digvijay Singh, Kamal Nath, Narottam Mishra

दिग्विजय की अनदेखी पार्टी पर पड़ी भारी...
कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने कहा है कि दिग्विजय सिंह को तवज्जो न मिलने की वजह से कांग्रेस की बुरी हार हुई है। दरअसल रविवार को बाबूलाल जंडेल ने NSUI कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, वैसी ही वे अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने लगे। जंडेल ने कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पार्टी के लिए त्याग किया है।  कमलनाथ का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश की कांग्रेस ने आउट कर दिया। चुनाव के दौरान पार्टी के ही कई नेताओं द्वारा कहा गया कि अगर दिग्विजय प्रचार में गए तो पार्टी चुनाव हार जाएगी, अब कांग्रेस किसने हराई, क्योंकि दिग्विजय तो पार्टी में गए ही नहीं। सब टिकट की महिमा थी।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, by-elections, Congress, BJP, Digvijay Singh, Kamal Nath, Narottam Mishra

नरोत्तम ने भी कसा तंज
कांग्रेस विधायक जंडेल के बयान के बाद गृहमंत्री नरोत्तम ने भी कमलनाथ पर तंज कसते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि ‘कांग्रेस में कमलनाथ के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। पहले कहा था कि चुनाव के बाद वो नहीं मिलेंगे। दिग्विजय सिंह के युवाओं को मौका देने की बात पर उन्होंने कहा, कि अब किसी को भी मौका दें। जनता उन्हें मौका नहीं देगी। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। देश मे सभी जगह कांग्रेस डिक्लाइन हो रही है। हैदराबाद में उनके पास दो सीट थीं, और दो ही बचा पाए। इसलिए राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News