सत्ता में महत्व न मिलने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, हुई हाथापाई

1/21/2019 10:47:34 AM

रायसेन: जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में रविवार कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। लड़ाई की मुख्य वजह सरकार द्वारा अनदेखा करना है। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जो बहुत पहले से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं उन्हें सरकार बनने के बाद महत्व नहीं दिया जा रहा, बल्कि जो नेता नए जुड़े हैं उन्हें सत्ता में महत्वपूर्ण स्थान नहीं दिया जा रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि, शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी, व लोकसभा प्रभारी प्रभु सिंह ठाकुर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र दे रहे थे, इसी दौरान कार्यकर्ता सत्ता का लाभ नहीं मिलने की बात करते हुए आपस में भिड़ गए। जमकर हाथापाई भी हुई। लिहाजा इस से स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस में अंदरूनी कितना मन-मुटाव है। यह लड़ाई इसलिए भी हुई है कि जो लोग सक्रियता से कांग्रेस पार्टी का काम कर रहे थे। उनके लिए मंत्री पद के बराबर हिस्सेदारी अब दूसरे कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं। लिहाजा बैठक में एक दूसरे के ऊपर छींटाकशी हुई जैसे एक दूसरे पर हाथापाई की नौबत सामने आ गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News