मतदान से पहले कार्यकर्ताओं में विवाद, कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय पर की तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी में कैद

7/6/2022 9:52:25 AM

इंदौर(सचिन बहरानी): नगरी निकाय चुनाव के मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी मतदाताओं को प्रलोभन देने के रोप लगा रहे हैं। ऐसे ही मामवे को लेकर शहर के वार्ड क्रमांक 20 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। जहां विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्षों के लोगों ने एक दूसरों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे। जहां समझाने पर भी जमकर हंगामे के बाद थाने में तोड़फोड़ की गई। फिलहाल इस मामले में दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं को समझाने के बाद पुलिस ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। वही दोनों ही पार्टी पक्षों के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है।

PunjabKesari

दरअसल शहर के वार्ड क्रमांक 20 में भाजपा से कमला इंद्र बहादुर प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया है। वहीं कांग्रेस से यशस्वी अमित पटेल प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है। जहां चुनाव के प्रचार प्रसार बंद होने के बाद अब प्रत्याशियों के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर मतदान की अपील कर रहे हैं। दोनों ही पार्टी के लोग एक दूसरों पर मतदाताओं को प्रलोभन देकर चुनाव में पैसे शराब और अन्य सामान बांटने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जिसे लेकर दोनों ही प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हो गया। जहां दोनों ही कर्मचारियों द्वारा लाठी-डंडों से दूसरों पर हमला किया गया। आरोप है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा प्रत्याशी कार्यालय पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। कांग्रेस का आरोप लगा है लगातार क्षेत्र में मौजूद भाजपा से जुड़े बदमाश जीतू चौधरी, मोहन चौधरी और उसके अन्य साथियों द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

PunjabKesari

इसके बाद कांग्रेसी प्रत्याशी के ससुर चंद्रशेखर पटेल को कार्यालय पर बंधक बनाकर धमकी दी जा रही थी जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां विवाद शुरू हुआ कि दोनों ही पक्षों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कांग्रेसी कार्यकर्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए थे। उसके बाद थाने में आमने-सामने होने पर फिर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान थाने में भी तोड़फोड़ की गई। भाजपा और कांग्रेस विवाद के बाद भाजपा के चौधरी सोनू पाल मोहन चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं कांग्रेस पार्टी के चंद्रशेखर पटेल, कुलदीप मालवीय, महेश फुलवारे, पवन पटेल और गौरव ठाकुर घायल हुए हैं। मामले में दोनों ही पक्षों की पुलिस में शिकायत दर्ज की है और दोनों ही पक्षों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता थाने पहुंचे जहां भाजपा से विधायक रमेश मेंदोला और कांग्रेस की विधायक संजय शुक्ला ने पहुंचे अधिकारियों से चर्चा की। वहीं अधिकारियों ने आश्वासन दे कर पार्टी नेताओं को निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News