अधिकृत प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार गिरफ्तार, आचार संहिता का किया उल्लंघन

11/3/2018 2:48:41 PM

निमच: विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के केवल 15 मिनट बाद ही आचार संहिता का उल्लघंन करने का मामला सामने आया है। यहां टिकट घोषित होने के कुछ समय बाद ही आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाइ गई। 

PunjabKesari
 

दरअसल, कल विधानसभा उम्मिदवारों की सूची जारी की गई थी। इस सूची के जारी होते ही सीटिंग विधायक व भाजपा अधिकृत प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार के बंगले पर जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। स्वागत कर्ताओं ने दिलीप सिंह परिहार के सरकारी बंगले जमकर पटाखे फोड़े और नारेबाजी की। जो सरेआम आचार संहिता की उल्लघंना है जिसके चलते परिहार पर मामला हुआ दर्ज करके कैंट पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News