मुरैना में पैसे के विवाद में गोलीबारी, दूधिया पेट में लगी गोली, हालत गंभीर
Saturday, Nov 29, 2025-01:57 PM (IST)
मुरैना। (रोहित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूधिया पर गोली चला दी गई। घटना के दौरान गोली उनके पेट में लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।
घायल को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया। शिकायत के आधार पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में सिविल लाइन थाना पुलिस लगातार प्रयासरत है।
घायल का नाम उदय बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की योजना बना रही है।

