सोशल मीडिया पर दोस्ती और प्यार, फिर खौफनाक अंजाम
12/12/2021 11:33:57 AM
रायसेन(नसीम अली): रायसेन जिले के बेगमगंज में दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने बेगमगंज की युवती से सोशल मीडिया के जरिए पहले दोस्ती की, बाद में अपने जाल में फंसाकर उसे भगाकर दिल्ली ले गया। बाद में युवती को पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है। जिसके बाद दोनों का पहले प्यार टूटा फिर दोस्ती भी टूट गई।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि एक पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 21 साल की बेटी गायब हो गई है। उसकी बेटी किसी अरमान नाम के किसी लड़के से सोशल मीडिया पर बातचीत करती थी। अरमान नाम का लड़का शादी का झांसा देकर उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ दिल्ली ले गया। जब इस युवती को पता चला कि यह अरमान नहीं बल्कि आदर्श बाल्मीक उर्फ शिवम मेहतर है।
तो उनके बीच की दोस्ती और प्यार को टूटने में समय नहीं लगा। युवती को दिल्ली से लाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जबकि, लड़की को ले जाने वाले शिवम को दक्षिण दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने आज न्यायालय में पेश किया है।