मध्य प्रदेश से दिल्ली तक… आखिर क्यों बुलाए गए IAS अविनाश लवानिया? कृषि मंत्रालय में बड़ा रोल

Wednesday, Nov 19, 2025-01:37 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के 2009 बैच के तेज़-तर्रार IAS अधिकारी अविनाश लवानिया को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। लवानिया को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र ने यह नियुक्ति सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत की है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र जारी कर लवानिया को तत्काल प्रभाव से relieving करने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल लवानिया मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। आदेश जारी होने के बाद वे अब जल्द ही दिल्ली में अपनी नई भूमिका संभालेंगे। अविनाश लवानिया इससे पहले मध्य प्रदेश में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। 

कलेक्टर, आयुक्त से लेकर ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधारों तक—उनके काम की पूरे प्रदेश में सराहना होती रही है। उनकी गिनती परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड और रिज़ल्ट देने वाले अफसरों में की जाती है। केंद्र में डायरेक्टर बनने के बाद अब लवानिया कृषि सेक्टर की राष्ट्रीय नीतियों और योजनाओं पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News