Punjab Kesari MP ads

प्याले में मौत बनकर आई सुबह की चाय, पीते ही पति पत्नी ने तोड़ा दम

Saturday, Nov 21, 2020-06:23 PM (IST)

अशोकनगर(भारतेंदु बैस): अशोकनगर के मुंगावली में एक परिवार के लिए सुबह की चाय मौत साबित हुई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी दोनों ने सुबह चाय पी जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला जांच में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच में लिया है।

PunjabKesari

दरअसल, मुंगावली के बार्ड क्रमांक 9 कछियाना मोहल्ला निवासी किशन सेन उम्र 70 साल की पत्नी  कोमल बाई उम्र 65 साल ने सुबह चाय बनाकर पी। चाय पीते ही उनकी हालत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह चाय में गलती से चाय पत्ती की कीटनाशक (जहरीला पदार्थ) मिल जाने से दोनों की मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ अमित आर्य ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने मामला जांच में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच में लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News