Punjab Kesari MP ads

BJP सांसद KP यादव के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने घर जाएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

Tuesday, Jan 07, 2020-01:27 PM (IST)

अशोकनगर (भारतेन्दु सिंह बैस): मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 जनवरी को बीजेपी सांसद डॉ. केपी यादव के निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। पिछले साल सितंबर महीने में सांसद यादव के पिता स्व. रघुवीर सिंह  का निधन हो गया था।

वहीं इससे पहले पिछले लोकसभा चुनाव में सिंधिया एवं केपी यादव के बीच हुए चुनाव में केपी यादव ने सिंधिया को हरा दिया था। सांसद डॉ. केपी यादव के पिता स्व.रघुवीर सिंह कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं और सिंधिया परिवार से भी उनकी नजदीकिया रही हैं। वह गुना जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं साथ ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अशोकनगर विधानसभा सीट से एक बार टिकट भी दिया था।

वहीं पिछले साल सितंबर में सांसद यादव के पिता के निधन के बाद सिंधिया ने उन्हें ट्विट कर अपनी श्रद्धांजलि दी थी। 17  जनवरी को सिंधिया जब  सांसद यादव के आवास पर जाएंगे तो चुनाव के बाद  दोनों पहली बार आमने सामने होंगे। इस दौरे के दौरान सिंधिया कांग्रेस से जुड़े नेता रामसिंह ठेकेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर एवं राजकुमार सिंह खजुरिया के  आवास पर उनकी माताजी के निधन के बाद शोक व्यक्त करने जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News