लखेरी: 20 साल के ब्रह्मेश्वर धाम पीठाधीश्वर लवलेश तिवारी का लगता है दरबार, भीड़ देख हैरान रह जाते लोग

3/21/2023 4:35:03 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया): एमपी के छतरपुर जिले के धीरेंद्र शास्त्री (dhirendra shastri) एक ऐसा नाम जिसे शायद ही आज कोई नहीं जानता हो। बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) के नाम से लोकप्रिय धीरेंद्र शास्त्री लगातार सुर्खियों में हैं। बागेश्वर धाम सरकार किसी के भी मन की बात उसके बिना बताए पढ़ लेते हैं। बागेश्वर महाराज अपने भक्तों की समस्या सुनकर एक पर्ची में लिखते हैं और फिर उसका समाधान बताते हैं। बागेश्वर महाराज ऐसा कैसे कर लेते हैं। इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी हैं। लेकिन बागेश्वर धाम सरकार के अलावा एक संत और हैं, जो लोगों के मन की बात को पढ़ लेते हैं। इनका नाम है लवलेश तिवारी। लवलेश तिवारी भी बीते एक सालों से दरबार लगाकर लोगों के मन की बात बता देते हैं।

कौन हैं लवलेश तिवारी

लवलेश तिवारी (lovelesh tiwari) की उम्र मात्र 20 साल है। पिता का नाम तुलसीदास तिवारी और माता फूलबाई तिवारी है। लवलेश की तीन बहने हैं। लवलेश बताते हैं कि उनके पिता की मृत्यु उस समय हुए जब वह महज 8 साल के थे। पिता भी कर्मकांडी पंडित थे। लवलेश ने केवल 8वीं क्लास तक की पढ़ाई की है। उनकी शुरुआती शिक्षा छतरपुर जिले के महर्षि स्कूल से हुई थी। लवलेश तिवारी छतरपुर जिले के लखेरी के रहने वाले हैं।

पंडोखर सरकार हैं गुरु..

8वीं तक की पढ़ाई करने के बाद लवलेश तिवारी वैदों का पढ़ाई करने के लिए वृंदावन चले गए थे। लवलेश बताते हैं कि उनकी साधना के गुरु पंडोखर सरकार हैं। पंडोखर सरकार खुद दरबार लगाते हैं और लोगों के मन की बात को पढ़ लेते हैं।

कैसे जान लेते हैं मन की बात

मन की बात कैसे जान लेते हैं, इस सवाल का जवाब लवलेश तिवारी ने ठीक उसी तरह दिया जिस तरह से बागेश्वर सरकार देते हैं। लवलेश तिवारी ने कहा कि लोगों के मन की बात जान पाना भगवान हनुमान की भक्ति के बिना संभव नहीं है। भगवान हनुमान उन्हें आदेश करते हैं और वह लोगों की मन की बात पर्ची पर लिख देते हैं।

1 साल से लगा रहे हैं दरबार

धीरेंद्र शास्त्री के तरह ही लवलेश तिवारी भी दरबार लगाते हैं। हालांकि यह दरबार महज 1 साल से ही लगा रहे हैं। लवलेश के दरबार में भी वही सब होता जो धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में होता है। लवलेश भी भीड़ में से किसी को भी खड़ा कर देते हैं और उसके मन की बात पर्ची पर लिख देते हैं।

कुछ महीने पहले लगा था रेप का आरोप

लवलेश तिवारी पर रेप का आरोप लगा था। राजनगर थाना क्षेत्र के खैरी टपरियन में उन्होंने अपना दरबार लगाया था। उनके दरबार में खूब भीड़ आने लगी थी। दूर-दूर से लोग दरबार में आते। लवलेश तिवारी समस्याओं का हल बताते है लेकिन पास के ही गांव में रहने वाली एक महिला ने लवलेश पर आरोप लगाया कि महाराज ने उसे अपने पास बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया है। महिला के आरोप के बाद पुलिस ने लवलेश को गिरफ्तार किया और 6 माह जेल की सजा के बाद जमानत पर रिहा हुए।

●रिहा होने बाद फिर से लगाने लगे दरबार

बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद पंडित लवलेश तिवारी फिर से दरबार लगा रहे हैं और लोगों की भीड़ भी पहले की तरह आने लगी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News