Punjab Kesari MP ads

MP News: पेड़ के नीचे बैठे थे भाई बहन अचानक गिर गई आकाशीय बिजली, एक की दर्दनाक मौत..

Friday, Jul 12, 2024-10:57 AM (IST)

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है, घटना गुरुवार की है। पेड़ के नीचे दो भाई और बहन बैठे हुए थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई तीनों को गुन्नौर अस्पताल लाया गया यहां पर 12 वर्षीय लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुन्नौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज बारिश हुई। आम के पेड़ के नीचे लक्ष्मी और उसके दो छोटे भाई आशीष और शिब्बू के साथ बारिश से बचने के लिए बैठी थी। अचानक तीनों के ऊपर आकाश से बिजली गिर गई।

PunjabKesari
 जिससे तीनों घायल हो गए गांव वालों की मदद से उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां पर लक्ष्मी की मौत हो गई, इस घटना में घायल दोनों भाइयों का अभी इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पन्ना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिले में लगातार आकाशीय बिजली गिरने के मामले सामने आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News