सिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉक डाउन उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कर्रवाई

5/1/2020 6:40:04 PM

सिवनी लखनादौन (पवन डेहरिया): लखनादौन में लॉकडाउन का पालन नहीं किए जाने पर पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए नगर में घूम रहे दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि बेवजह अपने घरों से न निकले। लेकिन लोगों द्वारा प्रशासन के मना करने के बाद भी बड़ी संख्या में नागरिक वाहनों को लेकर शहर की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते पुलिस द्वारा  कार्रवाई करते हुए 125 से ज्यादा वाहनों को जब्त किया है। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Seoni, Lakhnadaun, Corona, Lockdown, Police

दरअसल कोरोना कोरोना संक्रमण के चलते देश व्यापी लॉक डाउन जारी है। जिसको सफल बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। प्रशासन के द्वारा लगातार समझाइस दी जा रही है कि घरों से बाहर अनावश्यक कारणों से न निकलें, नही मानने वालों सख्त करवाई की जा रही है। थाना प्रभारी एम डी नागोटीया ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के आधार लॉक डाउन उलघनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, और लगभग 125 वाहनों पर चलानी कर्रवाई की जा चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News