MP कांग्रेस: नई कार्यकारिणी का ऐलान, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Wednesday, Oct 08, 2025-10:57 AM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी और सभी जिलाध्यक्षों को भंग कर दिया गया है। इसके बाद अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

नई कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

विभा पटेल – प्रदेश अध्यक्ष

नूरी खान – कार्यकारी अध्यक्ष

सुमिता मिश्रा – उपाध्यक्ष

मनीषा रावत – उपाध्यक्ष

सुनीता गावंडे – पर्यवेक्षक

इसके अलावा 36 महासचिव भी नियुक्त किए गए हैं।

मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में महिला कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई।

क्या होगा अगला कदम?

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और प्रदेश कमेटी मिलकर पर्यवेक्षक नियुक्त करेंगे, जो पूरे प्रदेश के जिलों का दौरा करेंगे। ये पर्यवेक्षक जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर नए जिलाध्यक्षों के लिए पैनल तैयार करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News