जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत, पुराने शराब केस में गिरफ्तार आरोपी का रहस्यमय निधन

Saturday, Nov 22, 2025-02:27 PM (IST)

खंडवा। (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जेल में बंद एक आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी को दो दिन पहले शराब के एक पुराने प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र पिता रविशंकर सांगुले, निवासी छनेरा, के खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट का एक पुराना मामला दर्ज था। कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर 20 नवंबर को हरसूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था।

जेल में बंद रहने के दौरान शनिवार सुबह उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जेल प्रशासन द्वारा तत्काल उसे अस्पताल भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

PunjabKesariफिलहाल मृत्यु के कारणों को लेकर अस्पताल और पुलिस प्रशासन जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। अब जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, यह देखना होगा।

जेल प्रशासन ने बताया

आज सुबह बंदी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। डॉक्टर तुरंत पहुंचे और उसे देखा, लेकिन वह बेहोश था। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ से उसकी मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। मामले में जेल मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News