नवरात्रि मेला: बम्लेश्वरी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी, ट्रैफिक से लेकर मंदिर तक चाक-चौबंद व्यवस्था

Monday, Sep 22, 2025-07:14 PM (IST)

राजनांदगांव (देवेंद्र गोरले): जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ का क्वांर नवरात्रि पर्व आयोजित होगा। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

1000 से अधिक जवान तैनात
पूरे मेला क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड और यातायात पुलिस सहित 1000 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। क्षीरपानी परिसर में अधिकारियों ने सभी जवानों को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया।

ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
अगले 9 दिनों तक अंजोरा बाईपास से लेकर डोंगरगढ़ मेला स्थल तक ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान और मुसरा तक जगह-जगह बैरिकेट्स और जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बिंदुओं पर भी खास ध्यान दिया गया है।

  • पेट्रोलिंग और पार्किंग व्यवस्था
  • 20 चारपहिया वाहन पेट्रोलिंग
  • 15 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पार्टियां
  • 15 पैदल पेट्रोलिंग पार्टियां
  • कुल 300 यातायात पुलिस बल तैनात
  • श्रद्धालुओं के लिए 10 जगह पार्किंग की सुविधा
  • वरिष्ठ अधिकारी करेंगे निगरानी

मेला ड्यूटी की कमान गायत्री सिंह सेनानी 07वीं वाहिनी छसबल भिलाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमएमसी देवचरण पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ में है। कई जिलों से आए पुलिस अधिकारी और जवान इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News