MP में कांग्रेस को करारा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन

Thursday, Nov 20, 2025-12:29 PM (IST)

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी की स्थानीय राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता संजय भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में संजय भारद्वाज ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजनीतिक विश्लेषक इसे सिवनी में भाजपा के लिए मजबूत बढ़त और कांग्रेस के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देख रहे हैं।

PunjabKesariगौरतलब है कि हेमंत खंडेलवाल आज सिवनी में आयोजित SIR मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम ने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

संजय भारद्वाज के भाजपा में शामिल होने के बाद सिवनी का राजनीतिक तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस बड़े नाम के जुड़ने से आगामी चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News