51 तक गिनती करो, मां के दर्शन होंगे’… MP में नवरात्रि में हुई सनसनीखेज लूट, अधिकारी की पत्नी शॉक में!

Sunday, Sep 28, 2025-05:43 PM (IST)

सतना। जिले के सिविल लाइन क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नायब तहसीलदार राजेन्द्र मांझी की पत्नी विनीता मांझी रोज़ की तरह रविवार सुबह टहलने निकली थीं। तभी सूट-बूट पहने बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और नवरात्रि के बहाने सम्भ्रम फैलाकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।

आरोपियों ने महिला से कहा –

गहने उतारो, मां के दर्शन होंगे।

आंख बंद करो और 51 तक गिनती गिनो…"

विनीता मानो किसी सम्मोहन में आ गईं। उन्होंने कान की बाली, नाक की नथनी और गले का मंगलसूत्र खुद ही उतारकर उनके हवाले कर दिया। इसके बाद युवकों ने उन्हें एक पत्ता सुंघाया, और गिनती शुरू करने को कहा।

महिला जैसे ही 51 तक पहुंचीं और आंख खोलीं—

सामने कोई नहीं था!
गहने गायब थे!
आरोपी फरार हो चुके थे!

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब सीसीटीवी और सुरागों के आधार पर इन सूट-बूट वाले सम्मोहनबाजों की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News