छत्तीसगढ़ में कुख्यात गांजा तस्कर पर जबरदस्त एक्शन! नशे से कमाई सारी संपंति पर तगड़ा सर्जिकल स्ट्राइक

Saturday, Oct 04, 2025-05:10 PM (IST)

जशपुर (पुष्पेंद्र सिंह): ऑपरेशन आघात  के तहत कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की संपत्ति जशपुर पुलिस ने फ्रिज करवा दी है। गांजा तस्कर रोहित यादव के  मकान, चार मोटर साइकल, स्कूटी , एक मारुति स्विफ्ट कार सहित कुल 50 लाख 64 हजार 653रुपए से  कीमत की संपत्ति पर जशपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सफेमा (SAFEMA) कोर्ट मुंबई के माध्यम से संपत्ति को  फ्रीज कराया है

PunjabKesari

SP ने कहा है कि गांजा तस्करी रोकने के लिए पुलिस की यह कठोर कार्रवाई  है, गांजा का व्यापार करने वाले तस्करों को स्पष्ट संदेश है कि, वे तस्करी छोड़ दे अन्यथा उनके द्वारा कमाई गई अवैध  संपत्ति पर, इस प्रकार की कार्यवाही होती रहेगी

PunjabKesari

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में नशे के कारोबारियों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, पुलिस के द्वारा जहां नशे के सामान के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वहीं गांजा जैसे मादक पदार्थ का व्यवसाय करने वाले  आदतन अपराधियों को चिन्हित कर, अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति को फ्रिज भी कराया जा रहा है।

PunjabKesari

इसी क्रम में जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के आदतन अपराधी, चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जाम झोर निवासी कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की  गांजा तस्करी से अवैध रूप से कमाई गई, मकान, गाड़ी सहित 50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति को सक्षम अधिकारी व प्रशासक कोर्ट (SFEMA) के आदेश पर जब्त कर, फ्रिज कराया गया है।

कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव आदतन गांजा तस्कर है, उसके खिलाफ  वर्ष 2013 में भी चौकी कोतबा में 13 किलो ग्राम गांजा तस्करी के मामले में 20(B) एन डी पी एस  के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था।

पुलिस की बार-बार सख्त कार्रवाई के बाद भी तस्कर रोहित यादव, गांजा तस्करी करना नहीं छोड़ रहा था, उसके द्वारा गांजा तस्करी को अपना व्यापार बना लिया गया था, गांजा तस्करी से, रोहित यादव के द्वारा अवैध रूप से, लाखों की संपत्ति अर्जित कर ली गई थी, जबकि उसके पुश्तैनी कार्य से उक्त संपत्ति अर्जित करना अप्रासंगिक लगता था।

रोहित यादव के खिलाफ उसकी अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति के सनपहरण  हेतु एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल के द्वारा जांच कर रिपोर्ट सक्षम अधिकारी एवं प्रशासक (SA FEMA) कोर्ट मुंबई को प्रेषित किया गया था। जहां तस्कर रोहित यादव को दो बार अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, लेकिन  वह SAFEMA कोर्ट में अपना पक्ष रखने में असमर्थ रहा तो जप्ती/फ्रीजिंग के लिए अंतरिम आदेश जारी किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में अब तक दो कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव व हीराधर यादव की संपत्ति को SAFEMA कोर्ट के माध्यम से फ्रिज कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News