छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, PWD विभाग में कई अधिकारी बदले
Thursday, Sep 25, 2025-06:46 PM (IST)

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सात मुख्य अभियंताओं के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार आर.के. रात्रे को प्रमुख अभियंता कार्यालय नवा रायपुर से बिलासपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। वहीं नागेश कुमार जयंत, मुख्य अभियंता सरगुजा परिक्षेत्र, को दुर्ग परिक्षेत्र भेजा गया है। पी.एम. कश्यप, निदेशक ए.डी.बी. परियोजनाएं, को रायपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है। एम.एल. उरांव, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, अब बस्तर परिक्षेत्र में पदस्थ होंगे। वहीं ज्ञानेश्वर कश्यप, रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता, को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।
जी.आर. रावटे, मुख्य अभियंता बस्तर परिक्षेत्र, को प्रमुख अभियंता कार्यालय नवा रायपुर (वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ) में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भोलाशंकर बघेल, मुख्य अभियंता दुर्ग परिक्षेत्र, अब सरगुजा परिक्षेत्र का दायित्व संभालेंगे। दूसरी ओर विजय सिंह कोरम, मुख्य अभियंता बिलासपुर परिक्षेत्र, को प्रमुख अभियंता कार्यालय नवा रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रशासन) पदस्थ किया गया है। इन तबादलों के साथ ही लोक निर्माण विभाग के विभिन्न परिक्षेत्रों में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल हुआ है।