सिंगरौली तहसीलदार के साथ आधी रात को हुआ भयानक हादसा, अस्पताल में भर्ती
Friday, Oct 03, 2025-01:26 PM (IST)

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में तहसीलदार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा गुरुवार देर रात हुआ। हादसे में तहसीलदार और उनके चालक को मामूली चोट आई है। दोनों का इलाज जारी है।
हादसा मस्जिद तिराहा के पास रात 12 बजे की करीब हुआ। बरगवां तहसीलदार नागेश्वर पनिका विसर्जन स्थल से अपनी ड्यूटी कर आवास वापस लौट रहे थे। तभी उनके वाहन का टायर फट गया। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार और उनके चालक को हॉस्पिटल पहुंचाया।