देवबड़ला में खुदाई में मिली शिव तांडव नटराज की प्रतिमा, पहले भी मिले हैं मूर्तियां और मंदिर

Saturday, Nov 19, 2022-01:11 PM (IST)

सीहोर(रायसिंह मालवीय): मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातत्व धरोहर देवांचल धाम देव बड़ला बिलपान में 2016 से लगातार खुदाई का काम पुरातत्व विभाग कर रहा है। दीपावली के बाद पुनः काम शुरू हुआ जिसमें खुदाई के दौरान पांचवे मंदिर का कुछ भाग निकाल लिया है। इसी दौरान शिव तांडव नटराज की प्रतिमा प्राप्त हुई है। जीपी सिंह चौहान पुरातत्व विभाग अधिकारी ने बताया कि अभी तक की खुदाई में 4 मंदिर मिल चुके हैं। अब यहां पांचवा मंदिर का कुछ हिस्सा सामने आया है।

PunjabKesari

इसी दौरान मलवा हटाने के दौरान 11 वीं सदी की परमार कालीन ब्लैक स्टोन की नटराज प्रतिमा मिली है। इस प्रतिमा में शिव जी तांडव करते हुए दिख रहे हैं। प्रतिमा में छह भुजाएं हैं शंख, त्रिशूल, मुंडमाला, विशपात्र,  अस्त्र-शस्त्र आदि सुशोभित है। प्रतिमा में नीचे मृदंग वादक,नंदी का भी दृश्य है ये प्रतिमा काले पत्थर की है पहले भी यहां पर विष्णु जी, दुर्गा जी,  वरह अवतार, नेवज मैया, शिवलिंग जैसी अनेक प्रतिमाएं प्राप्त हुई है। इन सभी प्रतिमाओं को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News