Punjab Kesari MP ads

MP में 48 घंटें बेहद अहम! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बिजली कड़कने की भी आशंका; कई स्कूल बंद, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Saturday, Sep 05, 2026-11:38 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। नदियां-नाले उफान पर है। प्रदेश में अधिक बारिश वाले इलाकों में जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विशेष बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में दो दिन के लिए मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के चलते कई जिलों में स्कूल बंद किए गए है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान श्योपुर और शिवपुरी में अधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली कड़कने का अनुमान भी है। वहीं, राज्य के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। आज यानी 5 सितंबर को भारी बारिश को देखते हुए और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के 7 जिलों में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, भिंड, ग्वालियर, रायसेन में सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसी के साथ ही लोगों को प्रशासन ने सावधान रहने की अपील की है। ताकि किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो।

प्रशासन ने की लोगों को सतर्क रहने की अपील
लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील  
बारिश, आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें
आकाशीय बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों से दूर रहें
मौसम के अपडेट पर पल-पल नजर बनाए रखें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News