गायब सुरेंद्र शेरा का वीडियो जारी, कांग्रेस ने कहा- विधायक खरीदने वालों की इज्जत सरेआम हो रही नीलाम

3/7/2020 9:39:59 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी नाटक के बीच निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा का वीडियो सामने आया है। शुक्रवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें मंगलवार रात से लापता निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने अपने गायब होने की वजह बताई है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा का वीडियो जारी करते हुए लिखा, 'विधायक खरीदने वालों की इज्जत सरेआम नीलाम हो रही है।'

एक मिनट के इस वीडियो में सुरेंद्र सिंह शेरा बोलते दिख रहे हैं कि मेरा समर्थन कांग्रेस और सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ को है। 'मैं अपनी भांजी के घर से निकला हूं। रास्ते में मुझे 2 बार रोका गया और देरी कराई गई। इसके चलते मेरी फ्लाइट मिस हो गई। लिहाजा अब मैं रात की फ्लाइट से जाऊंगा। मैं शुरू से ही कांग्रेस के साथ हूं। इसमें कोई डाउट नहीं है। अभी भोपाल जा रहा हूं और साहब से मुलाकात करूंगा।'

PunjabKesari

आपको बता दें कि विपक्ष पर आरोप है कि मंगलवार रात को मध्य प्रदेश सरकार के कुल 10 विधायक गुड़गांव के होटल में बंधक बनाए लिए गए थे। इनमें निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी थे। बाकी के 6 विधायक वापस आ गए थे लेकिन 4 विधायक गायब बताए जा रहे हैं। इनमें बुरहानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News