खाद न मिलने से नाराज महिला किसान का फूटा गुस्सा, कर्मचारियों पर पत्थर से किया हमला

Monday, Nov 17, 2025-06:49 PM (IST)

निवाड़ी (कृष्ण कांत) : मध्य प्रदेश के खाद की कमी और कालाबाजारी को लेकर किसानों को खासा आक्रोश है। कई कई दिन लाइन में लगने के बावजूद किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है। यही वजह है कि किसानों का गुस्सा सातवें आसमां पर हैं। इसका उदाहरण निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में देखने को मिला। जहां खाद वितरण केंद्र के बाहर खाद लेने वाले किसानों की भीड़ में एक महिला के सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित महिला ने खाद न मिलने से नाराज होकर कर्मचारियों पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

सोमवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग पृथ्वीपुर की कृषि उपज मंडी में स्थित खाद वितरण केंद्र के बाहर किसानों का जमावड़ा लगा हुआ था। लाइन में लगे किसान बेसब्री से खाद मिलने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान खाद न मिलने से नाराज एक महिला किसान भड़क उठी और खाद वितरण केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों को पत्थर फेंक कर मार दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला किसान को समझाइश दी और महिला किसान के गुस्से को शांत कराया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News