CG Police Transfer: बड़ा पुलिस फेरबदल... 7 IPS अधिकारियों का अचानक ट्रांसफर

Friday, Oct 24, 2025-07:16 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत कुल 7 IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर भेजा गया है।

किसका कहां हुआ ट्रांसफरपूरी सूची

  • मोहित गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से हटाकर DIG पुलिस मुख्यालय (मुख्यालय अटैच) किया गया है।
  • चंद्रमोहन सिंह, SP मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, अब दमकल एवं नगर सेना के निदेशक होंगे।
  • अंकिता शर्मा, SP सक्ति, को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले का नया SP नियुक्त किया गया है।
  • प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पंकज चंद्रा को कोंडागांव जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • अन्य अधिकारियों को भी विभागीय समायोजन के तहत नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

सरकार ने कहा- तुरंत पदभार ग्रहण करें
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपनी नई पदस्थापना पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें और इसकी जानकारी विभाग को शीघ्र भेजें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News