Punjab Kesari MP ads

प्रीतम लोधी को लेकर BJP की परीक्षा की घड़ी! IPS अधिकारी को धमकाने वाले विधायक पर कार्रवाई की तैयारी, जानें अपडेट

Wednesday, Apr 22, 2026-02:34 PM (IST)

भोपाल : IPS को औकात दिखाने और धमकी देने मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक तरफ प्रीतम लोधी से हाईकमान ने नाराजगी जताई है, वहीं दूसरी ओर आईपीएस एसोसिएशन ने भी मोर्चा खोल दिया है। विधायक की बयानबाजी से नाराज आईपीएस एसोसिएशन आज सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंचेगा। प्रीतम लोधी की इन टिप्पणियों ने प्रशासन और राजनीतिक संतुलन बिगाड़कर भाजपा हाईकमान की मुश्किलें बढ़ा दी है।

थार हादसे से बढ़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा। बेटे के लिए मैदान में उतरे प्रीतम लोधी के लगातार आ रहे विवादित बयानों के बाद पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश संगठन से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। पार्टी हाईकमान ने माना है कि प्रीतम लोधी की लगातार सामने आ रही बयानबाजी से मामले ने तूल पकड़ा है। इससे सरकार व संगठन दोनों की छवि धूमिल हो रही है। इसी के चलते प्रीतम लोधी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि फिलहाल इस मुद्दे पर किसी भी तरह की सार्वजनिक बयानबाजी न की जाए।

CM मोहन से मिलेगा IPS एसोसिएशन

विधायक के बयान से प्रशासनिक तौर पर भी नाराजगी देखने को मिल रही है। बीते कल मामले को लेकर भारतीय पुलिस सेवा संघ ने कड़ी आपत्ति जताई थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर ने पत्र जारी कर कहा कि विधायक की टिप्पणियां न केवल एसडीओपी और उनके परिवार का अपमान हैं, बल्कि जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के भी खिलाफ हैं। इससे प्रशासनिक अधिकारियों के मनोबल पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। संघ ने विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी। इसी कड़ी में आज आईपीएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात का समय मांगा है। कहा जा रहा है कि आईपीएस एसोसिएशन आज दोपहर सीएम मोहन यादव से मुलाकात करेंगे। जहां विधायक प्रीतम लोधी के बयान समेत पूरे मामले पर चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा विधायक और एसडीओपी के बीच बढ़ी इस तकरार को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है। अनुशासन की बात करने वाली पार्टी के लिए यह बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। अब देखना होगा कि संगठनात्मक मर्यादा से बाहर बयानबाजी करने वाले नेता पर पार्टी क्या एक्शन लेती है।

क्या क्या टिप्पणियां कर चुके प्रीतम लोधी

विधायक पुत्र दिनेश लोधी की थार कार से एक्सीडेंट के बाद पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी को धमकी देते हुए कहा था कि करेरा उनके डैडी की नहीं है। मामला यही नहीं रूका उन्होंने ऐलान तक कर दिया कि अगर जवाब नहीं आया तो वह 15 दिन के अल्टीमेटम के बाद SDOP के बंगले को गोबर से भर देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News