Punjab Kesari MP ads

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, पेड़ के नीचे बैठकर कर रहे थे बातचीत

Sunday, Sep 08, 2024-10:32 PM (IST)

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, सभी रविवार की शाम को पेड़ के नीचे बैठे थे और यहां पर बातचीत कर रहे थे। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले मेहतरा गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के लोग पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे अचानक मौसम बदल गया और आकाशीय बिजली की चपेट में 10 लोग आ गए तीन लोगों का इलाज चल रहा है सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

मृतकों के नाम 

1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 वर्ष 
2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष 
3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 वर्ष 
4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 वर्ष 
5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल 
6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 वर्ष 
7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल 

घायलों के नाम 

1. विशंभर पिता थनवार 
2. बिट्टू साहू 
3. चेतन साहू

PunjabKesariघायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है, घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग जिला चिकित्सालय पहुंच गए थे मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News