MP में शर्मनाक हमला: मुस्लिम लड़की संग जा रहे हिंदू दोस्त को सड़क पर बेरहमी से पीटा
Monday, Sep 29, 2025-06:47 PM (IST)

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार को बस स्टैंड इलाके में ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने सबको हिला दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में सामाजिक सद्भाव को लेकर चिंता बढ़ गई है।
क्या हुआ:
एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक हिंदू युवक और मुस्लिम युवती साथ पैदल जा रहे थे। तभी कुछ युवक बाइक पर आए और सीधे उन्हें रोक लिया।
हमलावरों ने पहले युवती से नाम पूछा, और जवाब सुनते ही उनका रुख पूरी तरह बदल गया। युवक से कहा गया - “हिंदू लड़का तेरा भाई है?” इसके बाद बिना किसी कारण के युवक को सड़क किनारे ले जाकर पीटा गया, जबकि लड़की को साइड हटने के लिए कहा जा रहा था।
पुलिस का एक्शन:
वायरल वीडियो के आधार पर 7 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज।
6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सूचना दें।
स्थानीय लोगों की चिंता:
यह घटना दोनों समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकती है। हालांकि पुलिस के फौरन एक्शन से लोग थोड़ा राहत महसूस कर रहे हैं।
सोशल मीडिया रिएक्शन:
लोग सवाल कर रहे हैं – “क्या हमारी शहर की सड़कें सुरक्षित हैं? क्या अब भी लोग प्यार और दोस्ती के लिए डरेंगे?”