तेज रफ्तार डंफर ने परिवार को कुचला, 3 की मौत एक बच्ची गंभीर

Friday, Sep 26, 2025-08:46 PM (IST)

बुरहानपुर (राजू सिंह) : बुरहानपुर जिले से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के जलगांव से ग्राम मातापुर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्य डंफर की चपेट में आ गए। हादसे में पति, पत्नी और उनका 5 वर्षीय बेटा मौके पर ही मौत के शिकार हो गए, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का उपचार अस्पताल में जारी है।

PunjabKesari

हादसे के बाद मचा बवाल

दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साई भीड़ ने हादसे के लिए जिम्मेदार डंफर पर पथराव कर दिया और उसके शीशे तोड़ डाले।

महाराष्ट्र के मुक्ताई नगर में हुआ हादसा

यह हादसा महाराष्ट्र के मुक्ताई नगर के पूर्णांर फाटे पर हुआ। मृतक और घायल सभी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम मातापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News