कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज, घसीट घसीट कर गाड़ी में बिठाया और भेजा जेल!

Monday, Apr 11, 2022-04:15 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन में आज यूथ कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और व्यापंम के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे हैं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कोठी रोड के समीप पुलिस ने रोका। जहां सरकार को कोस रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। साथ ही कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घसीट घसीट कर गाड़ी में बिठाया और जेल भेजा।

PunjabKesari

उज्जैन में 3 सौ से ज्यादा कार्यकर्ता दशहरा मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक रैली के रूप में निकले। उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ महंगाई और व्यापम घोटाले सहित बेरोजगारी के मुद्दे पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने हाल ही में आयोजित की गई कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा में युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

PunjabKesari

जिला युवा कांग्रेस ने युवा हल्लाबोल आंदोलन शुरू करते हुए प्रदेश के युवाओं के भविष्य से हुए खिलवाड़ के विरोध में भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कलेक्टर कार्यालय घेराव की तैयारी सुबह 11 बजे शुरू कर दी थी। दशहरा मैदान पर सुबह से ही कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर में रैली निकालकर कांग्रेसी कोठी परिसर स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे जहां कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। व्यापमं जैसे घोटाले को दोहरा रही है। पिछले दिनों हुई कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में कई छात्र ऐसे थे जो अच्छे नंबर लेकर पास हुए थे।

PunjabKesari

बावजूद उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। जिसको लेकर युवाओं ने प्रदर्शन भी किया था लेकिन प्रदेश सरकार के कानों पर जूं भी नहीं रेंगी। युवाओं के साथ हो रहे खिलावाड़ को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। हल्ला बोल आंदोलन में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष भरतशंकर जोशी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जा रहा है। कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। तरणताल से लेकर कोठी परिसर तक शहर के थाना प्रभारी और पुलिस बल को तैनात किया गया था। वहीं कई स्थानों पर बेरीकेट लगाकर कांग्रेसियों को आगे बढऩे से रोकने के लिए व्यवस्था की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News