सीहोर में 6 जुलाई को होंगे प्रथम चरण के मतदान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Tuesday, Jul 05, 2022-12:04 PM (IST)
सीहोर( धर्मेंद्र राय): नगरीय निर्वाचन 2022 के तहत जिले में नगरीय निकाय के चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होंगे। नगरीय निकायों के मतदान ईवीएम मशीन से कराए जाएंगे। प्रथम चरण में 6 जुलाई को नगर पालिका परिषद सीहोर के 35 वार्डों में चुनाव के लिए 106 मतदान केंद्र बनाए गए है। नगर पालिका परिषद सीहोर के सभी 35 वार्डों से पार्षद पद के लिए 149 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
चुनाव प्रेक्षक सलूजा तथा कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सामग्री वितरण कार्यवाही का का जायजा लिया। कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर द्वारा मतदान के लिए की गई समस्त व्यवस्थाओं के बारे में चुनाव प्रेक्षक सलूजा को विस्तार से अवगत कराया। बता दें कि सीहोर नगर में 42,569 पुरूष, 41,057 महिला तथा 6 अन्य मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग करेंगे।