गुना में सिंधिया की शानदार जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हराया

Tuesday, Jun 04, 2024-03:48 PM (IST)

गुना: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह को 4 लाख 10 हजार वोटों के अंतर से हराया है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार हुई थी। उस समय सिंधिया ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी केपी सिंह ने उन्हें करारी हार दी थी। यह हार लोकसभा चुनाव की ऐतिहासिक हारों में से एक थी। लेकिन इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबरदस्त वापसी की है।

PunjabKesari

गुना संसदीय सीट में गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों की 8 विधानसभाएं आती हैं। गुना विधानसभा में गुना और बमोरी विधानसभाएं शामिल हैं। वहीं शिवपुरी विधानसभा में शिवपुरी, पिछोर और कोलारस विधानसभाएं शामिल हैं। अशोकनगर विधानसभा में अशोकनगर, चंदेरी और मुंगावली विधानसभाएं शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News