दतिया में आरक्षक ने ड्यूटी पर किया सुसाइड , सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली...

3/14/2024 11:02:43 AM

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना गुरुवार सुबह 8 बजे हुई। आरक्षक ने खुद को गले में गोली मारी है। आपको बता दें कि आरक्षक थाने की पहरी की ड्यूटी पर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरक्षक को इंदरगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक सुबह 7 ड्यूटी पर आया था और 8 बजे उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

PunjabKesari
आरक्षक ने किन करण के चलते आत्महत्या की है अभी इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आरक्षक डिप्रेशन में रहने लगा था। आरक्षक पहले बस स्टैंड चौकी पर पदस्थ था बाद में थाना प्रभारी ने उसे थाने का पहरी बना दिया था आरक्षक ग्वालियर का रहने वाला बताया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News