उमरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में 8 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा

Wednesday, Sep 24, 2025-11:30 AM (IST)

उमरिया। (के डी खान): मध्य प्रदेश के उमरिया कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला मुख्यालय स्थित अंजली ज्वेलर्स में हुई लगभग 8 लाख की चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर दिया। और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  इस तेज़ और सटीक कार्रवाई के पीछे नए पुलिस कप्तान विजय भागवानी का मार्गदर्शन और कोतवाली पुलिस की मेहनत मुख्य कारण रही। जानकारी के अनुसार, बीते दिन देर रात चोरों ने अंजली ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया था। वारदात के दौरान चोरों ने लगभग आधे घंटे तक दुकान में तांडव मचाया और कीमती जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान ने तुरंत विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

PunjabKesariतकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से पुलिस ने वारदात के पीछे शामिल आरोपियों की पहचान कर ली। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए। एसपी विजय भागवानी ने बताया कि उमरिया पुलिस अपराधियों पर सख्त निगरानी रखे हुए है और जिले में शांति व सुरक्षा बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। महज 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश कर उमरिया पुलिस ने यह साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए जिले में अब कोई जगह नहीं है। यह सफलता न केवल पुलिस की सतर्कता का परिणाम है बल्कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News