कोच बने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत की वजह! दो के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार
Thursday, Nov 20, 2025-07:54 PM (IST)
देवास (एहतेशाम कुरेशी): मध्य प्रदेश के देवास जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली मार्शल आर्ट रोहिणी कलम के खुदकुशी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामले में कोच विजेंद्र खरसोदिया और मध्य प्रदेश जुजित्सु संघ के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय रोहिणी ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है। बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कॉल डिटेल सहित अन्य मामलों में जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया है।
बता दें कि पिछले माह अर्जुन नगर स्थित अपने ही घर में रोहिणी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रोहिणी कलम ने अबू धाबी में जुजित्सु जैसे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे और खेल जगत में पहचान बनाई थी। रोहिणी आष्टा में एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के रूप में कार्यरत थीं ।

