दुर्ग पुलगांव में दिव्यांग महिला की क्रूर हत्या, शव टेमरी नाला से बरामद

Sunday, Sep 21, 2025-12:29 PM (IST)

दुर्ग। (हेमंत पाल): छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव में एक दिव्यांग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। 20 सितंबर की सुबह स्थानीय टेमरी नाला किनारे महिला का शव पाया गया। पुलिस ने मृतका की पहचान गंगोत्री के रूप में की है, जो पोटिया चौक स्थित भीम सिंह देवांगन के मकान में मासिक किराए पर रहती थी।

जानकारी के अनुसार, महिला मूल रूप से चरोदा की निवासी थी। 19 सितंबर की रात लगभग 8:30 बजे उसने भोजन करने के लिए घर से बाहर जाने की बात कही थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। पोस्टमॉर्टम जांच में पता चला कि महिला की हत्या सिर पर वार करके की गई थी।

घटना स्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर महिला की सैंडल मिली है। शव पर घसीटे जाने के भी स्पष्ट निशान देखे गए हैं। मृतका गुलाबी रंग का सूट पहने हुए थी। परिवार ने बताया कि गंगोत्री दिव्यांग थीं और उनका एक पैर छोटा था। इसके अलावा, उन्होंने कई लोगों से उधार भी लिए हुए थे, जो पुलिस जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू बन सकता है, फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News