''पत्थर फेंकने वाले फूल की उम्मीद न करें, उठने वाले हाथ तोड़ दिए जाएंगे'' भोपाल घटना पर रामेश्वर शर्मा की दो टूक

Tuesday, Sep 09, 2025-06:41 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : राजधानी भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान हुए पथराव मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर हो या भोपाल हो हमारा मध्य प्रदेश में हमारी सभी से करबद्ध प्रार्थना है कि शांति से रहो। किसी के भी धार्मिक जुलूस में उत्पाद मचाने की कोशिश मत करो। चाहे गणेश उत्सव हो या चाहे दुर्गा उत्सव हो, चाहे महावीर जयंती हो या बुद्ध पूर्णिमा हो। चाहे गुरुनानक जयंती हो चाहे रामनंवमी हो। उन्होंने उत्पातियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पत्थर चलाओंगे तो फूल की उम्मीद मत करना। पत्थर चलाने वाले हाथों को तोड़ दिया जाएगा। कानून के शिकंजे में लाकर कसा जाएगा। जेल भेजा जाएगा। न्यायलय से गुहार लगाएगी जाएगी कि ऐसे अपराधियों को सख्त सजा दी जाए, आसीवन कारावास की सजा दी जाए। भोपाल हो या बुरहानपुर हो शांति से रहो। 3 टाइम नमाज पढ़ने में किसी को आपत्ति नहीं है, सड़क पर पत्थर फेंकोंगे तो हाथ सुरक्षित नहीं रहेंगे।

PunjabKesari

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने दी चेतावनी

वहीं दूसरी ओर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होगी। इसके लिए शासन और प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने आरोप लगाए कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई इसलिए ऐसी स्थित पैदा हुई। जिहादियों और विधर्मियों ने पथराव किया, श्री गणेश की कई प्रतिमाएं खंडित की। पूरे प्रदेश में जिहादियों के अराजकता का माहौल है। कई शहरों में घटनाएं सामने आई है। लेकिन हिंदुओं ने कभी मोहर्रम में पथराव नहीं किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में अगर ऐसी घटना होती है तो उसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला

बता दें कि सोमवार को भोपाल के गौतम नगर थाना अंतर्गत आरिफ नगर में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित करने जा रहे थे। इसी दौरान समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। हिंदू समाज के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिसके बाद चक्काजाम और प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस ने चरण सिंह कुशवाहा की शिकायत पर साहिल बच्चा, यामीन और अब्दुल हलीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News